प्रश्न-9 जुलाई, 2020 को किस देश ने “APSTAR-6D” दूरसंचार उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया?
(a) जापान
(b) इस्राइल
(c) रूस
(d) चीन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 9 जुलाई, 2020 को चीन ने “APSTAR-6D” दूरसंचार उपग्रह का सफलापूर्वक प्रक्षेपण किया।
- इसे चीन के Xichang सैटेलाइट लांच सेंटर, सिचुआन से लांग मार्च 3B कैरियर रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
- इस उपग्रह को चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है।
- इस उपग्रह का लक्ष्य लगभग 50 गीगाबाइट/सेकंड की क्षमता व हाईस्पीड कम्युनिकेशन प्रदान करना है।
- यह चीन के पहले ग्लोबल हाई-थ्रूपुट ब्रांडबैंड सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम का एक भाग है।
- इसके अंतरिक्ष में भू-स्थिर कक्षा में लगभग 15 वर्ष तक रहने की उम्मीर है।
- साथ ही यह एक ब्रॉडबैंड उपग्रह संचार प्रणाली के हिस्से के रूप में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में काम करेगा।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasaspaceflight.com/2020/07/long-march-3b-launches-apstar-6d/