महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव- 2014

प्रश्न-निम्नलिखित तथ्यों में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है-
(a) महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2014, 15 अक्टूबर को आयोजित हुए।
(b) महाराष्ट्र विधान सभा में कुल 288 सीटें हैं।
(c) विधान सभा की 29 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
(d) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 121 सीटें प्राप्त हुईं।
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 15 अक्टूबर, 2014 को आयोजित किये गये।
  • चुनाव परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर, 2014 को की गयी।
  • चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 122 सीटें प्राप्त हुईं और वह प्रथम स्थान पर रही।
  • शिव सेना को चुनाव परिणाम के अनुसार 63 सीटें मिली, वह विधान सभा चुनाव में द्वितीय स्थान पर रही।
  • भाजपा को चुनाव में 27.8 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 42 सीटें प्राप्त हुईं ।
  • आल-इंडिया-मजलिस-इ-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन को राज्य मे पहली बार-2 विधान सभा सीटों पर विजय मिली।
  • शिव सेना को चुनाव में 19.3 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
  • महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में वर्ष 1990 के पश्चात 100 से अधिक सीट जीतने वाली भाजपा पहली पार्टी है।
  • महाराष्ट्र राज्य से लोकसभा के 48 और राज्य सभा के 19 सांसद चुने जाते हैं।
  • महाराष्ट्र विधान सभा में 288 विधान सभा सीटें हैं।

Links:
http://www.elections.in/maharashtra/
https://ceo.maharashtra.gov.in/
http://en.wikipedia.org/wiki/Maharashtra_Legislative_Assembly_election,_2014
http://www.mapsofindia.com/assemblypolls/maharashtra/election-results.html
http://www.thehindu.com/news/national/maharashtra-harayana-polls-results-as-it-happened/article6516294.ece
https://www.maharashtra.gov.in/

One thought on “महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव- 2014”

Comments are closed.