हरियाणा विधान सभा चुनाव- 2014

प्रश्न-हरियाणा विधान सभा चुनाव 2014 के अनुसार कौन-सा तथ्य सही है-
(a) विधान सभा की दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
(b) विधान सभा में 80 सीटें हैं जिसके लिए चुनाव हुए।
(c) विधान सभा चुनाव में 13 महिलायें विजयी हुईं हैं।
(d) विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटों पर विजय मिली।

उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • हरियाणा विधान सभा चुनाव 15 अक्टूबर, 2014 को आयोजित किये गये।
  • चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर, 2014 को घोषित किये गये।
  • चुनाव परिणाम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 47 सीटें प्राप्त हुईं, भाजपा राज्य में सर्वाधिक सीट जीतने में कामयाब रही।
  • इंडियन नेशनल लोकदल को 19 सीटें प्राप्त हुईं और वह द्वितीय स्थान पर रही।
  • पिछले दस वर्षों से सत्तारूढ़ कांग्रेस इस बार केवल 15 सीटों पर विजयी रही, और जिससे वह तीसरे स्थान पर पहुंच गयी।
  • 2009 विधान सभा चुनाव में भाजपा के पास मात्र चार विधायक थे इस बार उसे 43 सीटों का लाभ हुआ।
  • 2014 विधान सभा चुनाव में कुल 13 महिला विधायक विजयी हुयी हैं।
  • विधान सभा में कुल 90 सीटें हैं। जिनमें से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
  • लोकसभा के 10 और राज्य सभा के 5 सांसद हरियाणा से आते हैं।
  • लोकसभा में 2 अनुसूचित जाति के सांसद हरियाणा से आते हैं।
  • 2009 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के 40 विधायक थे और वह प्रथम स्थान पर थी।
  • 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 33.2% मत मिले जबकि 2009 के चुनाव में वह 9.04% मत ही प्राप्त कर सकी थी।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल खट्टर को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पंचकुला के मेला ग्रांउड में 26 अक्टूबर, 2014 को शपथ दिलाई।

Link :
http://www.elections.in/haryana/
http://ceoharyana.nic.in/
http://www.mapsofindia.com/assemblypolls/haryana/election-results.html
http://ceoharyana.nic.in/?module=pages&pageid=139
http://eci.nic.in/eci_main1/current/PN43_12092014.pdf
http://www.thehindu.com/news/national/maharashtra-harayana-polls-results-as-it-happened/article6516294.ece