34वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

प्रश्न-वर्ष 2014 के 34वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम क्या थी?
(a) निर्यात क्षेत्र में सतत् वृद्धि
(b) महिला उद्यमी
(c) लघु उद्योगों को बढ़ावा देना
(d) सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि करना
उत्तर-(b)

संबंधित तथ्य

  • 14 नवंबर, 2014 को 34वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया।
  • यह मेला 14 नवंबर से प्रारम्भ होकर 27 नवंबर 2014 तक चला।
  • 14 नवंबर, 2014 को इस व्यापार मेले के 34वें संस्करण का उद्घाटन भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा किया गया।
  • इस वर्ष आईआईटीएफ का मुख्य विषय ‘महिला उद्यमियों’ पर केंद्रित किया गया।
  • इस थीम को रखने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना है। महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास किसी भी समाज या देश के समग्र आर्थिक विकास हेतु आवश्यक है।
  • इस वर्ष व्यापार मेले में भारत और विदेश से लगभग 6000 से अधिक प्रदर्शकों ने 31 केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों, विभागों और राज्य के स्वामित्व वाली इकाइयों के साथ मेले में भाग लिया।
  • इस मेले में प्रथम पांच दिन (14 नवंबर से 18 नवंबर तक) व्यापार हेतु केवल व्यावसायिक (B2B) आगंतुकों हेतु निर्धारित किए गए थे।
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के कई आकर्षणों में से मुख्य रूप से नृत्य कार्यक्रम (शास्त्रीय तथा अर्ध-शास्त्रीय), गीत, गज़ल, कव्वाली, नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
  • वर्ष 2014 के 34वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में विद्युत मंत्रालय के ‘पावर पविलियन’ को ‘महिला सशक्तिकरण’ की थीम के सर्वश्रेष्ठ चित्रण के वर्ग में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने प्रदान किया।
  • लगातार दूसरी बार विद्युत मंत्रालय की पावर पविलियन को भारत सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों की किसी भी श्रेणी में स्वर्ण पदक मिला है।
  • इस मेले का साझीदार देश“दक्षिण अफ्रीका”, फोकस देश“थाइलैंड”और फोकस राज्य “दिल्ली”था।
  • वर्ष 2015 में 35वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का केन्द्रीय विषय ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.iitf.in/theme.php
http://www.iitf.in/res/pdf/PRESS-RELEASE-ON-IITF-23-2014.pdf
http://www.iitf.in/res/pdf/Exhibitor%20Manual%202014.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=112041
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=111402