टूर चैम्पियनशिप, 2026

प्रश्न – अगस्त, 2026 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता टूर चैम्पियनशिप, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) स्कॉटी शेफलर (b) विक्टर होवलैंड
(c) रयान जेरार्ड (d) सैम बर्न्स
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 से 30 अगस्त, 2026 तक पीजीए टूर सत्र, 2026 की गोल्फ प्रतियोगिता ‘टूर चैम्पियनशिप’ का आयोजन अमेरिका के अटलांटा स्थित ईस्ट लेक गोल्फ क्लब में किया गया।
  • यह फेडेक्स कप प्लेऑफ की अंतिम प्रतियोगिता थी, जिसमें फेडेक्स कप अंक तालिका के शीर्ष 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • अमेरिकी पेशेवर गोल्फर स्कॉटी शेफलर ने टूर चैम्पियनशिप, 2026 का खिताब जीता।
  • नार्वेजियन पेशेवर गोल्फर विक्टर होवलैंड दूसरे स्थान पर रहे।
  • शेफलर ने उन्हें तीन स्ट्रोक के अंतर से पराजित किया।
  • अमेरिकी पेशेवर गोल्फर रयान जेरार्ड तीसरे स्थान पर रहे।
  • इस जीत के साथ शेफलर ने वर्ष 2024 के बाद दूसरी बार टूर चैम्पियनशिप और फेडेक्स कप का खिताब जीता।
  • वे टाइगर वुड्स और रोरी मैक्लरॉय के बाद एक से अधिक फेडेक्स कप खिताब जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।
  • यह शेफलर के कैरियर की 22वीं पीजीए टूर जीत थी।
  • प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी।
  • विजेता शेफलर को 1 करोड़ डॉलर तथा उपविजेता होवलैंड को 50 लाख डॉलर मिले।
  • इस जीत के बाद शेफलर ने पीजीए टूर की कैरियर पुरस्कार-राशि सूची में टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-us/news/other/2026-tour-championship-picks-for-east-lake-why-chris-gotterup-hideki-matsuyama-and-russell-henley-stand-out/ar-AA2b04Wn