प्रश्न – ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 2026’ अभियान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अभियान के पाँचवें संस्करण का शुभारंभ 1 सितंबर, 2026 को डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।
(b) अभियान का आयोजन 12 से 19 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा।
(c) इस अभियान के अंतर्गत पहली बार ‘राष्ट्रीय महासागर ओलंपियाड’ आयोजित किया जाएगा।
(d) यह अभियान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नेतृत्व में केवल 50 समुद्र तटों पर आयोजित किया जाएगा।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 सितंबर, 2026 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 2026’ के पाँचवें संस्करण का शुभारंभ किया।
- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेतृत्व में संचालित यह अभियान 12 से 19 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समुद्री पारिस्थितिकी का संरक्षण करना, समुद्र तटों को स्वच्छ रखना और समुद्री प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
- इस अभियान में नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, तटीय समुदायों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
- देशभर में 100 से अधिक स्थानों पर समुद्र तट सफाई अभियान, मानव शृंखला, साइकिल रैली, मैराथन और ओजोन दिवस से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
- पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और युवाओं को जागरूक करने के लिए पहली बार ‘राष्ट्रीय महासागर ओलंपियाड’ आयोजित किया जाएगा।
- शुभारंभ के दौरान विशेष समुद्र संरक्षण प्रतिज्ञा, अभियान की आधिकारिक वेबसाइट, परिचयात्मक वीडियो और गतिविधियों की समय-सारणी जारी की गई।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2305645&lang=1®=48