सिडनी मैराथन, 2026

प्रश्न – सिडनी मैराथन, 2026 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन 30 अगस्त, 2026 को किया गया।
(b) अदिसु गोबेना ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता।
(c) पेरेस जेपचिरचिर ने महिला वर्ग का खिताब जीता।
(d) अदिसु गोबेना ने 2 घंटे 6 मिनट 42 सेकंड में दौड़ पूरी की।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 अगस्त, 2026 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ‘टीसीएस सिडनी मैराथन, 2026 का आयोजन किया गया।
  • यह विश्व एथलेटिक्स की प्लेटिनम लेबल रोड रेस और ‘एबॉट वर्ल्ड मैराथन मेजर्स’ प्रतियोगिता है।
  • मैराथन की निर्धारित दूरी 42.195 किमी थी।
  • इसका मार्ग नॉर्थ सिडनी से प्रारम्भ होकर सिडनी हार्बर ब्रिज से गुजरते हुए सिडनी ओपेरा हाउस के निकट समाप्त हुआ।
  • पुरुष वर्ग में इथियोपिया के अदिसु गोबेना ने 2 घंटे 4 मिनट 42 सेकंड में दौड़ पूरी करके खिताब जीता।
  • उन्होंने वर्ष 2025 में हाइलेमरियम किरोस द्वारा बनाए गए 2:06:06 के प्रतियोगिता रिकॉर्ड को 1 मिनट 24 सेकंड से तोड़ा।
  • यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी पुरुष धावक का सबसे तेज मैराथन समय भी है।
  • पुरुष वर्ग में इथियोपिया के चिमदेसा देबेले गुडेटा (2:04:46) दूसरे और लेसोथो के तेबेलो रामाकोंगोआना (2:04:57) तीसरे स्थान पर रहे।
  • महिला वर्ग में केन्या की पेरेस जेपचिरचिर ने 2:18:31 के समय के साथ खिताब जीता।
  • वह सिफान हसन के 2025 के प्रतियोगिता रिकॉर्ड से केवल 9 सेकंड पीछे रहीं।
  • केन्या की इरीन चेप्टाई (2:22:11) दूसरे और इथियोपिया की शुरे डेमिसे वारे (2:22:33) तीसरे स्थान पर रहीं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tcssydneymarathon.com