प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- जून 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी।
- यह परियोजना सीतापुर स्थित पूर्व छावनी क्षेत्र की खाली रक्षा भूमि पर विकसित की जाएगी।
- यह परियोजना रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा भूमि पर सौर ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा भंडारण से जुड़ी पहली परियोजना बताई गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून,2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सितापुर स्थित पूर्व छावनी क्षेत्र में खाली रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी है।
- यह परियोजना लगभग 850 एकड़ रक्षा भूमि पर विकसित की जाएगी और इसमें बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) भी शामिल होगा।
- रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा भूमि पर इस स्तर की सौर ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा भंडारण से जुड़ी यह पहली परियोजना है।
- इस परियोजना का उद्देश्य रक्षा प्रतिष्ठानों की बिजली जरूरतों को लंबे समय तक स्थिर, किफायती और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पूरा करना है।
- इस परियोजना को एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से लागू किया जाएगा, ताकि रक्षा प्रतिष्ठानों को सर्वोत्तम ऊर्जा मूल्य मिल सके।
- परियोजना के क्रियान्वयन में रक्षा मंत्रालय, सेना मुख्यालय, रक्षा संपदा महानिदेशालय और एनटीपीसी के बीच निकट समन्वय रहेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…