बशीर बद्र

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 28 मई,2026 को प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार बशीर बद्र का निधन हो गया
  2. उन्हें 1999 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 28 मई,2026 को प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार बशीर बद्र का निधन हो गया
  • वे 91 वर्ष के थे।
  • बशीर बद्र ने उर्दू कविता को एक नई पहचान दी।
  • उन्होंने सरल, रोजमर्रा की भाषा में लिखा।
  • उनकी शैली पारंपरिक कवियों से अलग थी।
  • उनकी ग़ज़लों में प्रेम, एकांत, रिश्ते और दैनिक जीवन का वर्णन है।
  • साहित्य और संगीत नाटक अकादमी में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1999 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
  • साथ ही, वर्ष 1999 में ही उन्हें काव्य संग्रह “आस” के लिए उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/famous-urdu-poet-bashir-badr-passes-away-in-bhopal/?utm