‘मोफा मित्र’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च

प्रश्न – मई , 2026 में किस देश ने ‘मोफा मित्र’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया ?
(a) भारत (b) नेपाल
(c) भूटान (d) श्रीलंका
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मई ,2026 में नेपाल ने विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को ऑनलाइन कांसुलर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘मोफा मित्र’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया
  • इस ऐप के जरिए नेपाली नागरिक और उनके परिवार कांसुलर संबंधी शिकायतें और समस्याएं ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे तथा अपनी अर्जी की स्थिति जान सकेंगे।
  • यह ऐप आपात स्थिति और कठिन परिस्थितियों में विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा में मदद करेगा।
  • इसके माध्यम से बचाव, मुआवजा, बीमा दावे जैसी सेवाओं में भी सहायता मिलेगी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/nepal-has-launched-the-mofa-mitra-app-for-online-consular-services-for-nepali-citizens-residing-abroad/?utm_s