प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 28 मई,2026 को प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार बशीर बद्र का निधन हो गया
- उन्हें 1999 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 मई,2026 को प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार बशीर बद्र का निधन हो गया
- वे 91 वर्ष के थे।
- बशीर बद्र ने उर्दू कविता को एक नई पहचान दी।
- उन्होंने सरल, रोजमर्रा की भाषा में लिखा।
- उनकी शैली पारंपरिक कवियों से अलग थी।
- उनकी ग़ज़लों में प्रेम, एकांत, रिश्ते और दैनिक जीवन का वर्णन है।
- साहित्य और संगीत नाटक अकादमी में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1999 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
- साथ ही, वर्ष 1999 में ही उन्हें काव्य संग्रह “आस” के लिए उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/famous-urdu-poet-bashir-badr-passes-away-in-bhopal/?utm