प्रश्न – 27 अप्रैल, 2026 में केंद्र सरकार ने किसे बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया?
(a) राजीव कुमार (b) मोहम्मद मुस्तफा
(c) सुजाता शर्मा (d) दिनेश त्रिवेदी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अप्रैल, 2026 में केंद्र सरकार ने दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया
- वे मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में रेल मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- उन्होंने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा और लोकसभा दोनों में प्रतिनिधित्व किया है।
- वे वर्ष 2009 से 2019 तक बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे और इससे पहले राज्यसभा में कई कार्यकाल पूरे कर चुके हैं।
- उन्हें वर्ष 2016-17 के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
- वे तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/41085
https://www.newsonair.gov.in/dinesh-trivedi-appointed-as-indias-next-high-commissioner-to-bangladesh