शेवरॉन चैंपियनशिप, 2026

प्रश्न – 26 अप्रैल, 2026 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता शेवरॉन चैंपियनशिप, 2026 का खिताब किस महिला गोल्फर ने जीता है?
(a) पैटी तावतनाकिट (b) नेली कोर्डा
(c) यिन रुओनिंग (d) लियू यान
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 – 26 अप्रैल, 2026 के मध्य एलपीजीए टूर सत्र, 2026 की गोल्फ प्रतियोगिता शेवरॉन चैंपियनशिप, 2026 ह्यूस्टन, टेक्सास (सयुंक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित हुई।
  • मेमोरियल पार्क में इसका आयोजन पहली बार हुआ।
  • अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी नेली कोर्डा ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
  • उन्हें दीना शोर ट्रॉफी प्रदान की गई।
  • इस खिताबी जीत के साथ ही नेली कोर्डा विश्व में नंबर 1 स्थान पर वापस आ गई हैं।
  • उन्होंने अपना तीसरा मेजर चैंपियनशिप खिताब जीता है।
  • यह उनकी एलपीजीए में 17वीं और विश्व स्तर पर 21वीं जीत है।
  • यिन रुओनिंग (चीन) और पैटी तावतनाकिट (थाईलैंड) सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/golf-lpga-chevron-championships-2026-nelly-korda

https://www.lpga.com/news/2026/nelly-korda-wins-second-chevron-championship-with-dominant-18-