प्रश्न – 27 अप्रैल, 2026 को किसने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया?
(a) दीपक पन्त (b) अशोक जोशी
(c) दिलीप कुमार (d) राहुल भटनागर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अप्रैल, 2026 को दिलीप कुमार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया
- वे इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) के वरिष्ठ अधिकारी है
- उन्होंने भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के अपर मंडल रेल प्रबंधक और बिहार के नालंदा में हरनौत के मुख्य कारखाना प्रबंधक का पद शामिल है।
- उन्हें कई नवाचारों जैसे पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO 9001 प्रमाणित ट्रेन, वैगन्स में इन-सिटु (in-situ) व्हील रिप्लेसमेंट तकनीक की शुरुआत करने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित मधुबनी रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण परियोजना का श्रेय जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sail.co.in/en/sail-news/shri-dilip-kumar-takes-charge-cvo-sail