प्रश्न – वेवएक्स (WAVEX )- 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. मार्च, 2025 में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी शुरुआत की
2. यह मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में स्टार्टअप्स को वित्त पोषण और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक प्रमुख पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 3 और 4
(c) 1और 2 दोनों (d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वेवएक्स (WAVEX )- 2025 की शुरुआत की
- यह मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में स्टार्टअप्स को वित्त पोषण और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक प्रमुख पहल है।
- इसका उद्देश्य मीडिया-टेक उद्यमिता के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना, एआई-संचालित कंटेंट, डिजिटल मीडिया और उभरती मनोरंजन प्रौद्योगिकियों में नवाचार का उपयोग करना है।
- यह गेमिंग, एनीमेशन, एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर), मेटावर्स, जनरेटिव एआई और अगली पीढ़ी के कंटेंट प्लेटफॉर्म पर केंद्रित है।
- यह भारतीय स्टार्टअप्स के लिए इस परिवर्तन का नेतृत्व करने हेतु उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा
- वित्तपोषण के अतिरिक्त, यह कार्यक्रम मार्गदर्शन, निवेशक नेटवर्किंग तथा प्रमुख मीडिया और प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ सहयोग के अवसर भी प्रदान करता है।
- इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के सहयोग से आयोजित वेवएक्स 2025, 01-04 मई, 2025 तक मुंबई में आयोजित होने वाले विश्व ऑडियो-विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के हिस्से के रूप में, मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…