भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक, 2025

प्रश्न – मार्च, 2025 में भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक, 2025 कहां आयोजित हुई?
(a) मुंबई (b) जयपुर
(c) नई दिल्ली (d) कोलकाता
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 मार्च, 2025 को भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक, 2025 वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुई
  • इसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ल्यू चिन टोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
  • बैठक में आसियान भारत वस्तु व्यापार समझौते(एआईटीआईजीए) की चल रही समीक्षा पर चर्चा की गई
  • दोनों पक्षों ने 2025 तक एआईटीआईजीए समीक्षा को इसके ठोस निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।
  • दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों, बाजार पहुंच मुद्दों, सेमीकंडक्टर उद्योग में सहयोग, सेवा क्षेत्र में सहयोग और भारतीय मानक ब्यूरो की विदेशी निर्माता प्रमाणन योजना से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।
  • उल्लेखनीय है की मलेशिया आसियान में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है
  • जिसका वर्ष 2023-24 के दौरान कुल व्यापार 20.02 बिलियन डॉलर रहा था, जो आसियान के साथ भारत के कुल व्यापार का लगभग 17% है।
  • मलेशिया आसियान के दस सदस्य देशों में से एक है
  • मलेशिया वर्ष 2025 के लिए आसियान का अध्यक्ष है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2112559