प्रश्न – मार्च, 2025 में किसे फिट इंडिया आइकन नामित किया गया?
(a) शाहरूख खान (b) आयुष्मान खुराना
(c) विराट कोहली (d) रोहित शर्मा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को फिट इंडिया आइकन नामित किया गया
- केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उन्हें नामित किया
- 16- 18 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित फिट इंडिया कार्निवल-2025 में उन्हें नामित किया गया
- इस उत्सव में कई रोमांचक खेल और फिटनेस चैलेंज शामिल थे, जिनमें रस्सी कूदना, आर्म रेसलिंग, क्रिकेट बॉलिंग, पुश-अप और स्क्वाट प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
- इसके अलावा, भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ आगंतुकों के लिए पोषण और मनोवैज्ञानिक परामर्श सहित निःशुल्क स्वास्थ्य मूल्यांकन भी उपलब्ध करा रहे थे।
- इस उत्सव में अभिनेता आयुष्मान खुराना, पहलवान संग्राम सिंह और कई अन्य खेल हस्तियों ने भाग लिया।
- उद्देश्य- एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना, जो फिट इंडिया मूवमेंट के एक फिट, स्वस्थ और मोटापे से मुक्त राष्ट्र के दृष्टिकोण के अनुरूप हो।
- उल्लेखनीय है की फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत 29 अगस्त, 2019 को हुई थी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mygov.in/campaigns/fit-india
https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2111670®=3&lang=1