प्रश्न-हाल ही में भारत-चिली संयुक्त आयोग की प्रथम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कब आयोजित की गई थी?
(a) 15 अक्टूबर, 2020
(b) 16 अक्टूबर, 2020
(c) 12 अक्टूबर, 2020
(d) 10 अक्टूबर, 2020
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 16 अक्टूबर, 2020 को भारत-चिली संयुक्त आयोग की प्रथम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई थी।
- इस बैठक की सह अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तथा चिली के विदेश मंत्री आंद्रेस अल्लामंद जवाला ने की।
- भारत ने अपनी विदेश नीति में भारत को प्राथमिकता वाले देश के रूप में नामित करने के चिली के निर्णय का स्वागत किया।
- चिली मुंबई में अपना महावाणिज्य दूतावास भी खोलेगा।
- द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-चिली संबंधों पर हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की।
- दोनों देश व्यापार और वाणिज्य, कृषि स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा, रक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, खनन, संस्कृति और शिक्षा, आपदा प्रबंधन और अंटार्कटिका जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देने के लिए सहमत हुए।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33126/First_IndiaChile_Joint_Commission_Meeting
https://www.cmie.com/kommon/bin/sr.php?kall=warticle&dt=2020-10-17%2015:36:09&msec=543