पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रिकालीन परीक्षण

India successfully conducts night trial of nuclear-capable Prithvi-2 missile

प्रश्न-पृथ्वी-2 मिसाइल से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) 16 अक्टूबर, 2020 को पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रिकालीन परीक्षण किया गया।
(ii) यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
(iii) इसकी मारक क्षमता 350 किमी. है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2020 को भारत ने ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से स्वदेशी निर्मित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रिकालीन परीक्षण किया।
  • पृथ्वी-2 का यह परीक्षण सेना के सामरिक बल कमान (SFC) द्वारा नियमित प्रयोक्ता परीक्षण के तहत किया गया।
  • यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • इसकी मारक क्षमता 350 किमी. है।
  • इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है।
  • इसकी लंबाई 9 मीटर है तथा यह एकल चरणीय द्रव प्रणोदक चालित मिसाइल है।
  • यह 500 से 1000 किग्रा. तक की युद्धसामग्री (Warhed) ले जाने में सक्षम है। गौरतलब है कि सेना के सामरिक बल कमान में इस मिसाइल की तैनाती वर्ष 2003 में हुई थी।
  • इससे पूर्व 23 सितंबर, 2020 को भी पृथ्वी-2 का सफल रात्रिकालीन परीक्षण किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.moneycontrol.com/news/india/india-successfully-conducts-night-trial-of-nuclear-capable-prithvi-2-missile-5973751.html

https://www.business-standard.com/article/defence/india-conducts-successful-night-trial-of-nuclear-capable-prithvi-2-missile-120101601207_1.html

https://missilethreat.csis.org/missile/prithvi/