उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए मक्का क्रय नीति स्वीकृत

Minimum Support Prices of Kharif Crops for Marketing Season 2020-21

प्रश्न-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना निर्धारित किया गया है?
(a) 1750 रुपये प्रति कुंतल
(b) 1825 रुपये प्रति कुंतल
(c) 1850 रुपये प्रति कुंतल
(d) 1875 रुपये प्रति कुंतल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2020 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत मक्का क्रय नीति को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस विपणन वर्ष में मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
  • मक्का क्रय की अवधि 17 अक्टूबर, 2020 से 15 जनवरी, 2021 तक निर्धारित है।
  • मक्का खरीद खाद्य विभाग की विपणन शाखा द्वारा की जाएगी।
  • मक्का की खरीद जिन जनपदों से की जाएगी उसमें अलीगढ़, फिरोजाबाद, कन्नौज, एटा, मैनपुरी, कासंगज, बदायूं, बहराइच, फर्रुखाबाद, इटावा, हरदोई, कानपुर नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, गोंडा, बलिया, बुलंदशहर ललितपुर, श्रावस्ती, देवरिया, सोनभद्र एवं हापुड़ शामिल हैं।
  • अन्य जनपदों में आवक के दृष्टिगत खाद्य आयुक्त मक्का खरीद का निर्णय ले सकेंगे।
  • मक्का विक्रय से पूर्व कृषक पंजीयन एवं ऑनलाइन मक्का क्रय प्रक्रिया अनिवार्य है।
  • मक्का के मूल्य का भुगतान आर.टी.जी.एस./पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से मक्का क्रय के 72 घंटे के अंदर किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://information.up.nic.in/pressreleases/index/page:2?type=1&press_type=0