सीआरपीएफ द्वारा अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को बढ़ाने हेतु करार

प्रश्न-16 अक्टूबर, 2020 को देश के सबसे बड़े अर्ध-सैन्य बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपनी अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को बढ़ाने हेतु रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र (जेएटीसी) और किस आईआईटी के साथ करार किया है?
(a) आईआईटी, मद्रास
(b) आईआईटी, कानपुर
(c) आईआईटी, दिल्ली
(d) आईआईटी, रुड़की
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2020 को देश की आंतरिक सुरक्षा हेतु तैनात देश के सबसे बड़े अर्ध-सैन्य बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपनी अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को बढ़ाने हेतु रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), आईआईटी-दिल्ली और संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र (जेएटीसी) के साथ करार किया।
  • आईआईटी दिल्ली के जेएटीसी में भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य की उन्नत तकनीक उपलब्ध कराने हेतु शोध किया जाएगा।
  • सीआरपीएफ अपनी प्रौद्योगिकी से संबंधित कुशलता को बढ़ाने के लिए अति विशिष्ट प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का एक पूल बनाने के लिए काम कर रहा है।
  • सीआरपीएफ के 40 इंजीनियरिंग स्नातक अधिकारियों और इसके अधीनस्थ अधिकारियों के एक अग्रणी बैच को सही योग्यता और क्षमता के साथ आईआईटी दिल्ली के सतत शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3-6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स करना होगा।
  • यह सीआरपीएफ कर्मियों को अद्वितीय कौशल, क्षमताओं और ज्ञान से लैस करेगा, जिससे जटिल चुनौतियों से निपटा जा सके और परिचालन एवं रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
  • इस प्रशिक्षित बैच के कुछ चुनिंदा अधिकारी आईआईटी, दिल्ली में उच्च डिग्री पाठ्यक्रम हासिल करेंगे।
  • ये प्रशिक्षित अधिकारी बल के तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम करेंगे।
  • आईआईटी, दिल्ली द्वारा प्रशिक्षित सीआरपीएफ के अधिकारी/एसओ सुरक्षा तकनीकी समाधान के क्षेत्र में डीआरडीओ और आईआईटी, दिल्ली द्वारा किए गए संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं से भी जुड़ेंगे।
  • इस पहल का उद्देश्य पुलिस प्रौद्योगिकियों के इष्टतम उपयोग हेतु क्षमता निर्माण करना है।
  • इससे आंतरिक सुरक्षा ग्रिड पर प्रौद्योगिकियों के यथार्थवादी स्वदेशीकरण के लिए डीआरडीओं प्रयोगशालाओं के साथ एकीकरण करने में भी मदद प्राप्त होगी।
  • 3 लाख से अधिक कार्मिकों वाले इस बल में ऐसे 500 अधिकारी और उप-अधिकारी हैं, जिनके पास इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में व्यवसायिक डिग्रियां हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/crpf-iit-delhi-and-drdo-sign-mou/article32882903.ece

https://www.aninews.in/news/national/general-news/crpf-collaborates-with-iit-delhi-drdo-and-jatc-to-augment-its-rampd-capabilities20201017132933/