विश्व खाद्य दिवस

प्रश्न-16 अक्टूबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व खाद्य दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर किस देश द्वारा खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का जारी किया गया?
(a) चीन
(b) ब्राजील
(c) भारत
(d) ब्रिटेन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व खाद्य दिवस’ (World Food Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है-(Grow, Nourish Sustain, Together) Our actions are our future
  • इस दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 रुपये मूल्यवर्ग का एक स्मारक सिक्का जारी किया गया।
  • यह दिवस विश्वभर में भुखमरी को समाप्त करने हेतु जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • FAO की स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय रोम, इटली’ में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.fao.org/world-food-day/home/en/