विश्व विद्यार्थी दिवस

प्रश्न-15 अक्टूबर, 2020 को किसके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ‘विश्व विद्यार्थी दिवस’ मनाया गया?
(a) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(b) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(c) डॉ. डी.के. कर्वे
(d) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 अक्टूबर, 2020 को ‘विश्व विद्यार्थी दिवस’ (World Students Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • इनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।
  • मुख्य थीम-“Learning for people, planets Prosperity and peace” उन्होंने वर्ष 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी थी।
  • उनका निधन 27 जुलाई, 2015 को शिलांग में हुआ था।
  • उन्हें वर्ष 1997 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ndtv.com/india-news/world-students-day-2020-how-apj-abdul-kalam-ignited-minds-2310458#:~:text=The%20birth%20anniversary%20of%20former,observed%20as%20World%20Students’%20Day.