95वां ऑस्कर अवॉर्ड, 2023

प्रश्न – 12 मार्च, 2023 को 95 वां ऑस्कर अवॉर्ड, 2023 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसमें फिल्‍म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्‍स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्‍म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2. भारत की लघु फिल्‍म ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्‍म श्रेणी में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्‍म बनीं।
3. ब्रेंडन फ्रेजर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (3)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (2)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • 12 मार्च, 2023 को 95 वां वार्षिक अकादमी पुरस्कार डाल्‍बी थिएटर, लॉस एंजेल्‍स, यूएसए में प्रदान किया गया।
  • इसमें फिल्‍म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्‍स’ सर्वाधिक 11 श्रेणियों में नामांकित होकर सर्वाधिक 7 पुरस्कार प्राप्‍त किए।
  • वर्ष 2008 में ब्रिटिश फिल्‍म स्लमडॉल मिलिनेयर में ए आर रहमान द्वारा संगीतबद्ध और गीतकार गुलजार द्वारा लिखित ‘जय हो’ गीत सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और मूल गीत श्रेणियों में यह पुरस्कार पाने वाला पहला हिंदी गीत बना था।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/2023