प्रश्न-10 फरवरी, 2020 को वितरित 92वें ऑस्कर पुरस्कार में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) रोमा
(b) जोकर
(c) पैरासाइट
(d) जूडी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 10 फरवरी, 2020 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 92वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजेल्स, अमेरिका में प्रदान किए गए।
- यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
- प्रमुख पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है-
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म-पैरासाइट (निर्देशक-बोंग जून-हो)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-जोकिन फीनिक्स (फिल्म-जोकर)
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म-पैरासाइट (दक्षिण कोरिया)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-रेनी जेल्वेगर (फिल्म-जूडी)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-ब्रैड पिट (फिल्म-वन्स अपॉन ए टाइम-इन हॉलीवुड)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-लौरा डेर्न (फिल्म-मैरिज स्टोरी)
- सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म-टॉय स्टोरी 4 (अमेरिका)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-बोंग जून हो (फिल्म-पैरासाइट)
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्रामी-1917 (रोजर डिकिन्स)
- सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइन-लिटिल वुमेन (जैक्लीन डुरान)
- सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री-अमेरिकन फैक्ट्री
- सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्क्रीनप्ले-पैरासाइट
- सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री (Short Subject) ‘‘लर्निंग टू स्केटबोर्ड इन ए वारजोन’’ (इफ यू आर ए गर्ल)
- सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म-द नेबर्स विंडो-मार्शल करी (Curry)
- सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड लघु फिल्म-हेयर लव (Hair Love)।
- सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजिनल स्कोर)-जोकर (Hildur Guonadottir)
- सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजनल सांग)-“(I’m Gonna) Love Me Again” (फिल्म-रॉकेटमैन)
- उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘पैरासाइट, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब पाने वाली पहली एशियाई फिल्म है।
- इसके साथ ही, वह सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीतने वाली विदेशी भाषा (गैर-अंग्रेजी) की पहली फिल्म हैं।
- 92वें ऑस्कर पुरस्कार हेतु फिल्म ‘जोकर’ सर्वाधिक 11 श्रेणियों में नामांकित की गई थी। जबकि फिल्म ‘पैरासाइट’ ने सर्वाधिक 4 पुरस्कार जीते।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://oscar.go.com/