प्रश्न – 20 दिसंबर, 2024 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए के9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन-तोप की खरीद के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए?
(a) टाटा (b) एलएंडटी
(c) भारत डायनेमिक्स (d) हिनोडा डिफेंस
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 दिसंबर, 2024 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए के9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन-तोप की खरीद हेतु लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के साथ 7,628.70 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- यह तोप 155 मिमी की है और इसकी क्षमता 52 कैलिबर है।
- यह तोप भारतीय सेना को उच्च गतिशीलता, युद्ध क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया देने, और उच्च तकनीकी क्षमता प्रदान करेगी।
- के9 वज्र-टी उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शून्य से नीचे के तापमान में भी अपने पूरे सामर्थ्य के साथ हमला करने में सक्षम है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…