प्रश्न – 9 सितंबर 2026 को कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक कहां आयोजित किया किया गया ?
(a) कोलंबो (b) ढाका
(c) नई दिल्ली (d) .बैंकाक
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 सितंबर 2026 को कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित किया किया गया।
- फिलीपींस के कृषि विभाग के सचिव महामहिम फ्रांसिस्को पी. टियू लॉरेल और भारत के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- इस बैठक में भारत और आसियान ने खाद्य सुरक्षा, सतत और लचीलेपन से भरपूर कृषि भविष्य के निर्माण के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया।
- मंत्रियों ने सतत एवं लचीले विकास को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक ढाँचे के रूप में आसियान 2045: हमारा साझा भविष्य और आसियान खाद्य, कृषि एवं वानिकी क्षेत्रीय योजना 2026-2030 का स्वागत किया।
- उन्होंने नीतिगत संवाद, डिजिटल नवाचार, प्रौद्योगिकी सहयोग, संयुक्त अनुसंधान, क्षमता निर्माण और किसान आदान-प्रदान जैसी प्राथमिकताओं के साथ आसियान-भारत कृषि एवं वानिकी सहयोग योजना 2026-2030 को अपनाने और लागू करने की भी आशा व्यक्त की।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2308621®=3&lang=2