प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार विचार कीजिए-
- 22-26 सितंबर, 2026 के मध्य 9वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू)-2026 आयोजित किया गया
- इसका मुख्य विषय – ‘‘जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन’’ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22-26 सितंबर, 2026 के मध्य 9वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू)-2026 आयोजित किया गया
- इसका मुख्य विषय – ‘‘जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन’’ है
- यह पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम नीति निर्माताओं, वैश्विक जल प्रमुखों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों, उद्योग, नागरिक समाज और युवा पेशेवरों को संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार और साझेदारी के लिए एक बहुविषयक मंच प्रदान करता है .
- इसमें नीदरलैंडस और जर्मनी ने भागीदार देशों के रूप में भाग लिया
- इसे भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय, प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग निकायों, विकास भागीदारों, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के भागीदारों के सहयोग से आयोजित किया गया
- इसके साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 22-24 सितंबर,2026 के मध्य दूसरा अंतर्राष्ट्रीय वॉश सम्मेलन 2026, आयोजित किया गया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2312634®=48&lang=2
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2313432®=3&lang=1