प्रश्न-7-9 जनवरी‚ 2022 के मध्य 9वां नार्थ-ईस्ट फेस्टिवल‚ 2022 कहां संपन्न हुआ?
(a) इंफाल
(b) अगरतला
(c) गंगटोक
(d) गुवाहाटी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 7-9 जनवरी‚ 2022 के मध्य 9वां नार्थ-ईस्ट फेस्टिवल (9th North-East Festival), 2022 गुवाहाटी (असम) में संपन्न हुआ।
- ध्यातव्य है कि पहले इस महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में होना प्रस्तावित था।
- मुख्य विषय (Theme)-“Connecting People, Celebrating Life” ।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
- इस दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के बारे में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां‚ जैविक कृषि और बागवानी उत्पादों‚ पर्यटन आदि के बारे में प्रदर्शनियां आयोजित हुईं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…