82वां वेनिस फिल्म महोत्सव पुरस्कार-2025

प्रश्न – सितंबर ,2025 में किस भारतीय फिल्म निर्माता ने 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल के ओरिज़ोंटी सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता?
(a) मेघना गुलजार (b) किरण राव
(c) अनुपर्णा रॉय (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अगस्त से 6 सितंबर, 2025 तक 82वां वार्षिक वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2025 इटली के वेनिस लीडो में आयोजित किया गया।
  • इसमें प्रदान किए गए प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं –
  • गोल्डन लायन पुरस्कार – अमेरिकी निर्देशक जिम जार्मुश की फिल्म “फादर मदर सिस्टर ब्रदर”
  • सिल्वर लायन पुरस्कार – ट्यूनीशिया के कौथर बेन हानिया द्वारा निर्देशित “द वॉयस ऑफ हिंद रजब”
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- टोनी सर्विलो(फिल्म – ला ग्राज़िया)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- शिन ज़िलेई (फिल्म- द सन राइज़ेस ऑन अस ऑल)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- बेनी सफी(फिल्म- द स्मैशिंग मशीन)
  • विशेष जूरी पुरस्कार- इतालवी निर्देशक जियानफ्रैंको रोसी (फिल्म-“बिलो द क्लाउड्स” )
  • इसमें भारतीय फिल्म निर्माता अनुपर्णा रॉय ने ओरिज़ोंटी सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता
  • इस सेक्शन में नई और स्वतंत्र फिल्मों को शामिल किया जाता है।
  • उनकी फिल्म, “सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़”, इस श्रेणी में एकमात्र भारतीय प्रविष्टि थी
  • यह फिल्म मुंबई में दो प्रवासी महिलाओं की कहानी कहती है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/entertainment/82nd-venice-film-festival-from-the-voice-of-hind-rajab-to-the-smashing-machine-see-the-full-list-of-winners-here-11757189460220.html

https://www.indiatoday.in/movies/story/anuparna-roy-makes-history-wins-best-director-at-82nd-venice-film-festival-2783284-2025-09-07