8वां पोषण पखवाड़ा-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 9-23 अप्रैल, 2026 के मध्य देशभर में 8वां पोषण पखवाड़ा- 2026 मनाया जा रहा है
  2. इस वर्ष का थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9-23 अप्रैल, 2026 के मध्य देशभर में 8वां पोषण पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है।
  • इसे मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत मनाया जा रहा है
  • इस वर्ष का थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” है
  • यह थीम इस तथ्य को मान्यता देती है कि प्रारंभिक बाल्यावस्था—विशेष रूप से जीवन के पहले 1,000 दिन—मस्तिष्क विकास, शारीरिक वृद्धि और समग्र कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।
  • वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि मस्तिष्क का 85% से अधिक विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है।
  • इससे यह स्पष्ट होता है कि इस अवधि में उत्तम पोषण, संवेदनशील देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा कितनी आवश्यक है।
  • इस वर्ष की थीम के अंतर्गत प्रमुख फोकस क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
  • मातृ एवं शिशु पोषण – गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, केवल स्तनपान को बढ़ावा देना, तथा आयु-उपयुक्त पूरक आहार को प्रोत्साहित करना।
  • मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उद्दीपन (0–3 वर्ष) – संवेदनशील देखभाल और प्रारंभिक सीखने की गतिविधियों को बढ़ावा देना।
  • प्रारंभिक वर्षों में खेल-आधारित शिक्षा (3–6 वर्ष) – समग्र विकास और विद्यालय के लिए तैयारी को समर्थन देना।
  • स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका – स्वस्थ आदतों और सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना।
  • सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाना – जनभागीदारी और CSR के माध्यम से अवसंरचना तथा सेवा-प्रदाय में सुधार करना।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2249939&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/8th-poshan-pakhwada-2026-will-be-observed-from-tomorrow-across-the-country