78वां भारतीय सेना दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘78वां भारतीय सेना दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 12 जनवरी (b) 15 जनवरी
(c) 10 जनवरी (d) 9 जनवरी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 जनवरी, 2026 को देश भर में ‘78वां भारतीय सेना दिवस’ मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस आजादी के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर (प्रमुख) लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करियप्पा के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • उन्होंने 15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना के अंतिम शीर्ष कमांडर इन चीफ एफ.आर.आर. बुशर (F.R.R. Butcher) से यह पद ग्रहण किया था।
  • भारतीय सेना ने राजस्थान के जयपुर में यह दिवस मनाया।
  • सेना परेड का शुभारंभ प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह से हुआ, जहां प्रधान सेना अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
  • देश के अन्य हिस्सों में इसे आयोजित करने के निर्णय के बाद, यह चौथा अवसर है जब सेना दिवस परेड दिल्ली से बाहर आयोजित की गई।
  • पहली बार सेना छावनी के बाहर, परेड जयपुर के महल रोड स्थित शहर के मध्य में अक्षय पात्र सर्कल से आरंभ होकर बॉम्बे अस्पताल पर समाप्त हुई।
  • वर्ष 2023 से बेंगलुरु, लखनऊ और पुणे में आयोजित होने के बाद सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने पहली बार परेड की मेजबानी की।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2214965&reg=3&lang=2

https://www.wionews.com/photos/78th-army-day-top-moments-from-the-celebrations-in-jaipur-1768500332482