78वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार-2021

78th Golden Globe Awards

प्रश्न-28 फरवरी‚ 2021 को 78वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ मोशन फिल्म (ड्रामा) का पुरस्कार किस फिल्म को प्रदान किया गया?
(a) द फादर
(b) नोमैडलैंड
(c) मांक
(d) हैमिल्टन
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी‚ 2021 को 78वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (78th Golden Globe Awards), 2021 वितरण समारोह का आयोजन बेवेरली हिल्टन‚ लॉस एंजेल्स‚ कैलिफोर्निया में किया गया।
  • प्रमुख वर्गों में प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार रहे-
  • सर्वश्रेष्ठ मोशन फिल्म (ड्रामा)- नोमैडलैंड(Nomadland)
  • मोशन फिल्म-ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभिनेता एवं अभिनेत्री-
  • (i) अभिनेता−चैडविक बोसमैन (फिल्म- मी रेनीज ब्लैक बॉटम(Me Rainey’s Black Bottom)।
  • (ii) अभिनेत्री−एंड्रा डे (फिल्म-द यूनाइटेड स्टेट्स वर्सेज बिली हॉलीडे(The United States Vs. Billie Holiday)
  • सर्वश्रेष्ठ मोशन फिल्म- संगीत या हास्य वर्ग− बोराट सब्सीक्वेंट मूवीफिल्म(Borat Subsequent Moviefilm)
  • मोशन फिल्म संगीत या हास्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभिनेता एवं अभिनेत्री।
  • (i) अभिनेता−सचा बैरन कोहेन(Sacha Baron Cohen) (फिल्म-बोराट सब्सीक्वेंट मूवीफिल्म)
  • (ii) अभिनेत्री−रोसमंड पाइक(Rosamund Pike) फिल्म-आई केयर ए लॉट(I Care a Lot)।
  • किसी भी मोशन फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सहायक अभिनेता एवं सहायक अभिनेत्री।
  • (i) सहायक अभिनेता− डेनियल कालूया (Daniel Kaluuya) फिल्म- जुडास एंड द ब्लैक मसीयाह (Judas and the Black Messiah)
  • (ii) सहायक अभिनेत्री−जूडी फोस्टर (फिल्म- द मौरीटानियन (The Mauritanian)
  • सर्वश्रेष्ठ निदेशक−क्लो झाओ (Chloe Zhao) फिल्म- नोमैडलैंड।
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले−आरोन सॉर्किन (Aaron Sorkin) फिल्म-द ट्रायल ऑफ द शिकागो7)।
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेडेट फीचर फिल्म−साउल (Soul)।
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म− मीनारी (USA)।
  • सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (ड्रामा)−द क्राउन।
  • सेसिल बी. डेमिले अवॉर्ड(Cecil B. DeMille Award)– जेनफोंडा(Jane Fonda)।
  • यह पुरस्कार फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा मनोरंजन की दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला एक मानद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.goldenglobes.com/winners-nominees
https://en.wikipedia.org/wiki/78th_Golden_Globe_Awards