प्रश्न – 14 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के किस ज़िले में 75वें प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र (PMDK) का उद्घाटन हुआ?
(a) लखनऊ (b) आगरा
(c) बदायूं (d) वाराणसी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में 75वें प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र (पीएमडीके) का उद्घाटन हुआ।
- यह केंद्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है।
- पीएमडीके का उद्देश्य दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को एकीकृत सेवाएं प्रदान करना है।
- सेवाओं में मूल्यांकन, परामर्श, उपकरण वितरण और पश्च-देखभाल शामिल हैं।
- भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमसीओ) इन केंद्रों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत स्थापित कर रहा है।
- बदायूं में नव स्थापित पीएमडीके दिव्यांगजनों के लिए एडीआईपी योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) के अंतर्गत वृद्धजनों को सहायता उपकरण प्रदान करेगा।
- पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वॉकर, कृत्रिम अंग और गतिशीलता सहायक जैसे उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
- 1.40 लाख से अधिक लाभार्थियों को अब तक 179.15 लाख रुपये के उपकरण दिए जा चुके हैं।
- स्थानीय स्तर पर केंद्र से यात्रा एवं लॉजिस्टिक समस्याएं कम होंगी।
- यह पहल ‘सुगम्य भारत, सशक्त भारत’ अभियान के तहत समावेशी विकास को प्रोत्साहित करती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…