प्रश्न- हाल ही में किसे 75वीं स्वास्थ्य सभा में समिति बी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(a) राजेश भूषण
(b) मनसुख मंडविया
(c) भूपेंद्र यादव
(d) डॉ. हर्षवर्धन
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- मई‚ 2022 में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHO) में समिति बी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- समिति बी मुख्य रूप से डब्ल्यूएचओ (WHO) के प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर चर्चा करती है।
- गौरतलब है कि 75वीं विश्व स्वास्थ्य महासभा का आयोजन 22-28 मई‚ 2022 के मध्य स्विट्जरलैंड के जेनेवा में किया गया है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसमें भारत का प्रतिनिधित्व किया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…