74वां कांस फिल्म महोत्सव‚ 2021

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुए 74वें कांस फिल्म महोत्सव में किस सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार (पाम डी ओर) प्रदान किया गया?
(a) द स्क्वायर
(b) टाइटन
(c) ए हीरो
(d) एनेट
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 6-17 जुलाई‚ 2021 के मध्य कांस फिल्म महोत्सव का 74वां संस्करण फ्रांस के कांस शहर में आयोजित हुआ।
  • इस महोत्सव में जूलिया डुर्कोनाऊ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टाइटन’ (TITANE) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पाम डी’ओर (PALM D’ OR) प्रदान किया गया।
  • महोत्सव में प्रदान किए गए कुछ प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • ग्रैंड प्रिक्स-घाहरे मैन (ए हीरो) (अशगर फरहदी द्वारा निर्देशित) तथा हैत्ती एन. 6 (HYTTI N.6) (Compartment N.6) (जुहो क्योसमा नेन द्वारा निर्देशित)
  • सर्वश्रेष्ठ निदेशक-लियोस कराक्स (Leos Carax) (फिल्म-एनेट (ANNETTE)
  • ज्यूरी प्राइज-मेमोरिया (Memoria) (निर्देशक-Apichat Pong Weerasethakul) तथा हाबेरीच (Ha’Berech) (निर्देशक-नादव लेपिड) (NadavLapid)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-कालेब लैंड्री जोंस (Caleb Landry Jones) (फिल्म-निट्रम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-रिनेट रीन्सवे (Renate Reinsve) (फिल्म-Verdens Verste Menneske (The Worst Person in The World)।
  • पुरस्कारों के लिए चयन स्पाइक ली की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया।
  • इस महोत्सव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जूरी में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से ज्यादा रही।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.festival-cannes.com/en/infos-communiques/communique/photos/all-the-74th-festival-de-cannes-awards