73वीं विश्व स्वास्थ्य सभा 2020

73rd world health assembly 2020

प्रश्न- 18 से 19 मई 2020 के मध्य 73वीं विश्व स्वास्थ्य सभा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कहां संपन्न हुई?
(a) जिनेवा
(b) बीजिंग
(c) न्यूयॉर्क
(d) पेरिस
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य

  • 18 से 19 मई 2020 के मध्य 73वीं विश्व स्वास्थ्य सभा 2020 वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिनेवा, स्विट्जरलैंड में संपन्न हुई।
  • इस सत्र में डब्ल्यूएचओ के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।
  • इसमें कार्यकारी बोर्ड द्वारा तैयार किए गए एक विशिष्ट स्वास्थ्य एजेंडे (कोविड-19 महामारी) पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • इस सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया।
  • इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कोविड-19 के प्रबंधन में भारत सरकार द्वारा उठाए गए समयबद्ध और सक्रिय कदमों पर प्रकाश डाला।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य सभा डब्ल्यूएचओ की निर्णय लेने वाली संस्था है।
  • यह संगठन की नीतियों को निर्धारित करने, महानिदेशक की नियुक्ति करने, वित्तीय नीतियों की निगरानी करने और प्रस्तावित बजट कार्यक्रम की समीक्षा और अनुमोदन के लिए जिम्मेदार है।
  • इसे प्रतिवर्ष जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाता है।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1624956