73वां मिस वर्ल्ड, 2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
5 सितंबर,2026 को 73वां मिस वर्ल्ड, 2026 सौंदर्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित हुआ।
इसमें डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) की जोइरी मोला (Joheirry Mola)ने यह खिताब जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन -सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 सितंबर,2026 को 73वां मिस वर्ल्ड, 2026 सौंदर्य प्रतियोगिता वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित हुआ।
  • इसमें कुल 111 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • इसमें इसमें डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) की जोहेरी मोला (Joheirry Mola)ने यह खिताब जीता।
  • वह 1982 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मारियासेला अल्वारेज़ के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली डोमिनिकन गणराज्य की दूसरी महिला हैं।
  • गत वर्ष यह खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने यह खिताब जीता था
  • प्रथम उपविजेता (1st Runner-Up) – स्पेन की एलिज़ाबेथ रेनेस (Elisabeth Reynés)
  • दूसरी उपविजेता (2nd Runner-Up) – मलेशिया की तानुसिया चेट्टी (Taanusiya Chetty)
  • प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • हालांकि उन्होंने टॉप 40 प्रतिभागियों में ही जगह बना पायी थी ।
  • भारत से ’मिस वर्ल्ड’ विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं –
  • रीता फारिया (सर्वप्रथम विजेता – वर्ष 1966)
  • ऐश्वर्या राय (वर्ष 1994)
  • डायना हेडन (वर्ष 1997)
  • युक्ता मुखी (वर्ष 1999)
  • प्रियंका चोपड़ा (वर्ष 2000)
  • मानुषी छिल्लर (वर्ष 2017)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.missworld.com/news/joheirry-mola-of-the-dominican-republic-crowned-the-73rd-miss-world-in-a-historic-75th-anniversary-final-in-vietnam?utm