प्रश्न-हाल ही में कब 73वां भारतीय थल सेना दिवस मनाया गया?
(a) 20 जनवरी‚ 2021
(b) 15 जनवरी‚ 2021
(c) 12 जनवरी‚ 2021
(d) 16 जनवरी‚ 2021
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 15 जनवरी‚ 2021 को देशभर में ‘73 वां भारतीय थल सेना दिवस’ मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस आजादी के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करियप्पा के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- उन्होंने 15 जनवरी‚ 1949 को भारतीय सेना के अंतिम शीर्ष कमांडर जनरल रॉय (फ्रांसिस रॉबर्ट) बुचर से यह पदभार ग्रहण किया।
- इस अवसर पर नई दिल्ली में कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंट में सेना दिवस परेड का आयोजन किया गया।
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल विपिन रावत तथा थल सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…