प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 31 मई ,2025 को 72वां मिस वर्ल्ड, 2025 सौंदर्य प्रतियोगिता मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई।
- इसमें थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने यह खिताब जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन -सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 मई ,2025 को 72वां मिस वर्ल्ड, 2025 सौंदर्य प्रतियोगिता हैदराबाद ,तेलंगाना में आयोजित हुई।
- इससे पूर्व यह प्रतियोगिता भारत में वर्ष 1996 में बेंगलुरु में तथा वर्ष 2024 में मुंबई में आयोजित हुई थी।
- इसमें कुल 108 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- इसमें थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने यह खिताब जीता।
- वह मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली थाई महिला हैं।
- गत वर्ष यह खिताब चेक गणराज्य की क्रिस्टिना पिस्कोवा ने जीता था
- प्रथम उपविजेता (1st Runner-Up) – इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमासु
- दूसरी उपविजेता (2nd Runner-Up) – पोलैंड की माजा क्लाज्दा
- प्रतियोगिता में कोटा ,राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- हालांकि उन्होंने टॉप 20 प्रतिभागियों में ही जगह बना पायी थी ।
- इस अवसर पर अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
- भारत से ’मिस वर्ल्ड’ विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं –
- रीता फारिया (सर्वप्रथम विजेता – वर्ष 1966)
- ऐश्वर्या राय बच्चन (वर्ष 1994)
- डायना हेडन (वर्ष 1997)
- युक्ता मुखी (वर्ष 1999)
- प्रियंका चोपड़ा (वर्ष 2000)
- मानुषी छिल्लर (वर्ष 2017)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…