प्रश्न- 27 मार्च 2021 को 66वें फिल्मफेयर अवार्ड, 2021 की घोषणा की गई। इससे सम्बंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
(i) इसमें फिल्म थप्पड़ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
(ii) इरफ़ान खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।
(iii) तापसी पन्नू को सर्वश्रेष्ठ अभनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii) (b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii) (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 27 मार्च 2021 को 66वें फिल्मफेयर अवार्ड, 2021 की घोषणा की गई।
- प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म- ‘थप्पड़’ (निर्देशक- अनुभव सिन्हा)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)- ‘ईब आले ऊ ! ’ (निर्देशक- प्रतीक वत्स)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- इरफ़ान खान (फिल्म- ‘अंग्रेजी मीडियम’)।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- तापसी पन्नू (फिल्म-‘थप्पड़’)।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- गुलाबो सिताबो)।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- तिलोत्तमा शोम (फिल्म- सर)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ओम राउत (फिल्म-‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- सैफ अली खान (फिल्म- ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’)।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- फारुख जफर (फिल्म- ‘गुलाबो सिताबो’)।
- सर्वश्रष्ठ नवोदित फिल्म निर्देशक- राजेश कृष्णन (फिल्म- ‘लूटकेस’)
- सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम – प्रीतम (फिल्म – लूडो)
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक- राघव चैतन्य (फिल्म- थप्पड़) गीत- एक टुकड़ा धूप)।
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका- असीस कौर (फिल्म-‘मलंग’, गीत-‘मलंग’)।
- सर्वश्रेष्ठ कहानी- अनुभव सुशीला सिन्हा और मृण्मयी लागू वैकुल (थप्पड़)
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार- गुलजार (फिल्म- ‘छपाक’ गीत- छपाक)।
- सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड- प्रियंका बनर्जी (फिल्म-देवी)
- सर्वश्रेष्ठ संवाद- जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो)
- सर्वश्रेष्ठ छायांकन- अविक मुखोपाध्याय (गुलाबो सिताबो)
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- इरफ़ान खान
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.filmfare.com/awards/filmfare-awards-2021/winners