66वां गणतंत्र दिवस समारोह

प्रश्न- भारत के किस गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार तीनों सैन्य बलों (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) के महिला दलों को मार्चिंग दस्ते में शामिल किया गया?
(a) 64वें (b) 65वें
(c) 66वें (d) 61वें
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी 2015 को भारत के 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार तीनों सैन्य बलों (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) के महिला दलों को मार्चिंग दस्ते में शामिल किया गया।
  • नौसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर संध्या चौहान ने किया। जिसमें 144 युवा नाविक शामिल थे।
  • महिला नैवल दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया जयकुमार ने किया।
  • वायुसेना के महिला अधिकारियों का नेतृत्व स्क्वॉड्रन लीडर स्नेहा शेखावत ने किया।
  • सेना के महिला अधिकारियों का नेतृत्व कैप्टन दिव्या अजित ने किया।
  • ध्यातव्य हो इससे पूर्व महिला अधिकारी सिर्फ परेड में भाग लेती थीं।
  • इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे।
    गणतंत्र दिवस परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिग लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत मित्रा ने संभाली, सेकेंड-इन-कमांड चीफ आफ स्टाफ मेजर जनरल अभय कृष्ण थे।
  • परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर और मानद कैप्टन बाना सिंह, सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव, सूबेदार संजय कुमार परेड के प्रमुख आकर्षण थे।
  • परेड में 16 राज्यों और 9 केंद्रीय मंत्रालयों तथा विभागों ने देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत की झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया।
  • इस परेड में प्रमुख रूप से महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’योजना प्रदर्शित की गयी।
  • राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2014 के लिये चुने गये 24 बच्चों में से 20 बच्चे भी इस परेड में शामिल हुए। चार बच्चों को मरणोपरांत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किये गये हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114917
http://timesofindia.indiatimes.com/india/First-ever-womens-contingent-at-Republic-Day-parade/articleshow/46017987.cms

One thought on “66वां गणतंत्र दिवस समारोह”

Comments are closed.