64वां डीआरडीओ दिवस

प्रश्न-हाल ही में कब 64वां ‘डीआरडीओ दिवस’ मनाया गया?
(a) 1 जनवरी‚ 2022
(b) 31 दिसंबर‚ 2021
(c) 2 जनवरी‚ 2022
(d) 4 जनवरी‚ 2022
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 जनवरी‚ 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 64वां डीआरडीओ दिवस मनाया।
  • ज्ञातव्य है कि डीआरडीओ का गठन वर्ष 1958 में भारतीय सेना के तत्कालीन पहले से कार्यरत तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDE) और रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) के साथ तकनीकी विकास और उत्पादन निदेशालय (DTDP) के समावेशन से हुआ था।
  • डीआरडीओ मल्टीपल कटिंग एज सैन्य प्रौद्योगिकी पर काम कर रहा है‚ जिनमें वैमानिकी‚ आयुध‚ लड़ाकू वाहन‚ इलेक्ट्रॉनिक्स‚ इंस्ट्रूमेंटेशन‚ इंजीनियरिंग सिस्टम‚ मिसाइल‚ सामग्री‚ नौसेना प्रणाली‚ उन्नत कंप्यूटिंग‚ सिमुलेशन‚ साइबर‚ हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकियां‚ क्वाटम कंप्यूटिंग और संचार‚ कृत्रिम बुद्धिमत्ता‚ जीवन विज्ञान एवं रक्षा के लिए अन्य प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।
  • वर्तमान में डीआरडीओ के महानिदेशक जी. सतीश रेड्डी हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1787178#:~:text=Defence%20Research%20and%20Development%20Organisation,Day%20on%20January%2001%2C%202022.