61वां ब्रिटानिया फिल्म फेयर पुरस्कार-2015

61st Britannia Filmfare Awards

प्रश्न-61वें ब्रिटानिया फिल्म फेयर पुरस्कार-2015 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को प्रदान किया गया?
(a) बाजीराव मस्तानी
(b) तनू वेड्स मनू रिटर्न्स
(c) बजरंगी भाईजान
(d) मसान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 जनवरी, 2016 को मुंबई के सरदार पटेल स्टेडियम में 61वें ब्रिटानिया फिल्म फेयर पुरस्कार-2015 के पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘बाजीराव मस्तानी’ को प्रदान किया गया।
  • संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को इस पुरस्कार समारोह में सर्वाधिक नौ श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
  • सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पीकू’ को पांच श्रेणियों में तथा ‘दम लगा के हईशा’, ‘रॉय’ और ‘तनू वेड्स मनू रिटर्न्स’ को कमशः दो श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
  • बजरंगी भाईजान, बाम्बे वेलवेट, दिल धड़कने दो, हीरो, मसान, तमाशा को क्रमशः एक श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
  • पुरस्कार वितरण समारोह में वितरित प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-रणवीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-दीपिका पादुकोण (पीकू)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत-अंकित तिवारी, मीत ब्रदर्स, अनजान और अमाल मलिक (फिल्म-रॉय)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत-इरशाद कामिल (अगर तुम साथ हो, फिल्म-तमाशा)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक-अरिजीत सिंह-सूरज डूबा (रॉय)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका-श्रेया घोषाल-दीवानी मस्तानी (बाजीराव मस्तानी)
  • समालोचक श्रेणी के पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-पीकू
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अमिताभ बच्चन (पीकू)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-कंगना रनउत (तनू वेड्स मनू रिटर्न्स)
  • आजीवन उपलब्धि पुरस्कार (Life Time Achievement Award)-मौसमी चटर्जी
  • आर.डी.बर्मन पुरस्कार-अरमान मलिक
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता-सूरज पंचोली (हीरो)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री-भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईशा)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक-नीरज घेवन (मसान)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्सन (Action)-शाम कौशल (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत (Background Score)- अनुपम रॉय (पीकू)
  • सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन-पं. बिरजू महाराज-मोहे रंग दो लाल (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन (Cinematography) – मनू आनंद (दम लगा के हईशा)
  • सर्वश्रेष्ठ परिधान (Costume)-अन्जू मोदी और मैक्सिमा बसु (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद-हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनू रिटर्न्स)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन (Production Design)- सुजीत सावंत, श्रीराम अयंगर और सलोनी धत्रक (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा-जूही चतुर्वेदी (पीकू)
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि योजना-शजित कोयरी (तलवार)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी-बजरंगी भाईजान,
  • सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव-प्रना स्टूडियो (बाम्बे वेलवेट)

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.filmfare.com/news/full-list-of-winners-of-the-61st-britannia-filmfare-awards-11841.html