प्रश्न – 25 – 27 सितंबर, 2025 के मध्य 6 वा नदी उत्सव-2025 कहाँ आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) देहरादून
(c) वाराणसी (d) कोलकाता
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 – 27 सितंबर 2025 के मध्य 6 वां नदी उत्सव-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इसका आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा किया गया था
- इस उत्सव में ‘रिवरस्केप डायनेमिक्स: परिवर्तन और निरंतरता’ पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई
- साथ ही ‘माई रिवर स्टोरी – डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल’ भी आयोजित किया गया
- जिसमें ‘गोताखोर: गायब होते गोताखोर समुदाय’, ‘रिवर मैन ऑफ इंडिया’, ‘अर्थ गंगा’, ‘मोलाई – जंगल के पीछे का आदमी’, ‘कावेरी – जीवन की नदी, और लद्दाख – सिंधु नदी के किनारे जीवन’ जैसी विचारोत्तेजक फिल्में दिखाई गई
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…