प्रश्न-14 फरवरी‚ 2022 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने किस देश से संबंधित 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया?
(a) रूस
(b) जापान
(c) चीन
(d) उत्तर कोरिया
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य-
- चर्चा में:-54 चीनी ऐप्स प्रतिबंधित।
- प्रतिबंधित तिथि-14 फरवरी‚ 2022
- प्रतिबंधितकर्ता-इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार)
- ऐप्स पर प्रतिबंध का कारण-भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा आदि
- अन्य तथ्य-
- ध्यातव्य है कि 54 प्रतिबंधित ऐप्स की सूची में ब्यूटी कैमरा, ग्ररेना फ्री फायर और लाइका कैम आदि शामिल हैं।
- गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले वर्ष देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरे को बताते हुए 200 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।
- इलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम‚ 2000 की धारा 69-A के तहत यह प्रतिबंध लगाया है।
- ध्यान रहे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 69-A धारा भारत सरकार को देश की संप्रभुता एकता और अखंडता की रक्षा आदि विषय पर ऑनलाइन सामग्री को प्रतिबंधित करने का अधिकार देता है।
लेखक-सुरेंद्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…