52वां जी-7 शिखर सम्‍मेलन-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 15-17 जून, 2026 के मध्य 52वां जी-7 शिखर सम्‍मेलन-2026 फ्रांस के एवियान शहर में आयोजित किया गया।
  2. इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस ने की।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15-17 जून, 2026 के मध्य 52वां जी-7 शिखर सम्‍मेलन-2026 फ्रांस के एवियान शहर में आयोजित किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस ने की।
  • इस सम्‍मेलन में जी-7 के सदस्‍य देश- फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली और जापान ने भाग लिया
  • इसके साथ ही यूरोपीय संघ और यूरोपीय आयोग के अध्‍यक्ष भी इस सम्‍मेलन में शामिल हुए
  • इसके अलावा फ्रांस ने भारत, ब्राजील, मिस्र, केन्‍या, दक्षिण कोरिया, कतर, सउदी अरब, सीरिया, यूक्रेन और संयुक्‍त अरब अमीरात को संपर्क साझेदार देशों के रूप में आमंत्रित किया है।
  • भारत 13वीं बार इस सम्‍मेलन में साझेदार देश के रूप में शामिल हुआ ।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने में भाग लिया
  • यह शिखर सम्‍मेलन ऐसे समय में हुआ, जब पूरा विश्‍व भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अस्‍थि‍रता की चपेट में है और नई प्रौद्योग‍िकियां तेजी से उभर रही हैं।
  • जी-7 के बारे में –
  • यह एक अनौपचारिक संगठन है।
  • जिसका कोई मुख्यालय अथवा सचिवालय नहीं है।
  • इसका कोई चार्टर भी नहीं है।
  • इसके अध्यक्ष का चयन रोटेशन प्रणाली के आधार पर होता है।
  • वर्ष 1970 के दशक की वैश्विक आर्थिक मंदी एवं तेल संकट की पृष्ठिभूमि में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति बैलेरी जिस्कार्ड डी एस्टेइंग के आह्वान पर विश्व के सर्वाधिक औद्योगीकृत‚ लोकतांत्रिक गैर- समाजवादी 6 राष्ट्रों-फ्रांस‚ अमेरिका‚ ब्रिटेन‚ इटली जर्मनी‚ एवं जापान ने पेरिस के निकट रम्बोइलेट में वर्ष 1975 में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें इस समूह का गठन हुआ।
  • वर्ष 1976 में कनाडा की सहभागिता के पश्चात यह समूह ‘जी-7’ ने नाम से जाना जाने लगा।
  • यूरोपीय संघ की सहभागिता इस समूह के साथ वर्ष 1977 से प्रारंभ हो गई किंतु उसे एक पृथक सदस्य नहीं माना जाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/52nd-g7-summit-begins-today-in-france-india-to-participate-as-partner-country-13th-time

https://www.elysee.fr/en/G7evian?utm