प्रश्न-हाल ही में ‘हमारा महासागर सम्मेलन, 2018 का आयोजन कहां किया गया?
(a) बाली
(b) बैंकाक
(c) माले
(d) कोलंबो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 29-30 अक्टूबर, 2018 के मध्य बाली, इंडोनेशिया में ‘5वां हमारा महासागर सम्मेलन, 2018’ का आयोजन किया गया।
- सम्मेलन का मुख्य विषय ‘हमारा महासागर, हमारी विरासत’ (Our Ocean Our Legacy) था।
- ध्यातव्य है कि हमारा महासागर सम्मेलन प्रतिबद्धता के निर्माण और महासागरों की संपोषणीयता को बनाए रखने के लिए कार्रवाई किए जाने पर केंद्रित है।
लेखक-नीरज ओझा
संबंधित लिंक…
https://ourocean2018.org/