48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026

प्रश्न – 22 से 27 सितंबर 2026 तक 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता कहां आयोजित किया जाएगा ?
(a) नई दिल्ली (b) शंघाई
(c) टोक्यो (d) पेरिस
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 से 27 सितंबर 2026 तक 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता चीन के शंघाई शहर में आयोजित किया जाएगा।
  • भारत इस प्रतियोगिता में ग्यारह नई कौशल श्रेणियों में पहली ार भाग लेगा।
  • भारत जिन ग्यारह नए कौशलों में पहली बार प्रतिस्पर्धा करेगा, वे हैं डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरएक्टिव मीडिया डिजाइन, इंटेलिजेंट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी, लैंडस्केप गार्डनिंग, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रिटेल सेल्स, मानवरहित हवाई प्रणाली, औद्योगिक यांत्रिकी, सॉफ्टवेयर परीक्षण और भारी वाहन प्रौद्योगिकी, विमान रखरखाव।
  • टीम स्किल इंडिया 64 में से 63 कौशलों में भाग लेगी, जिसमें लगभग 70 प्रतियोगियों का एक दल शामिल होगा।
  • वर्ल्डस्किल्स में यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे विविध प्रतिनिधित्व है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2308169&reg=6&lang=1

https://worldskills2026.com/individual-visitor-registration-opens-for-worldskills-shanghai-2026