46 मीटर मॉड्‌यूलर ब्रिज

प्रश्न – 46 मीटर मॉड्‌यूलर ब्रिज से संबंधित निम्नवत कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 27 फरवरी‚ 2024 को भारतीय सेना में 46 मीटर मॉड्‌यूलर ब्रिज को शामिल किया गया।
  2. इस मॉड्‌यूलर ब्रिज को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने लार्सन एंड टुब्रो के साथ मिलकर विकसित किया है।
    उपर्युक्त कथनों में कौन-सा सही है?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    संबंधित तथ्य –
  • यह ब्रिज सेना को नदियों‚ नहरों और खाइयों जैसी बाधाओं को आसानी से पार करने हेतु विकसित किया गया है।
  • आगामी 4 वर्षों में भारतीय सेना में 41 और नए ब्रिज शामिल किए जाएंगे जिसकी लागत 2,585 करोड़ रुपये होगी।
  • यह ब्रिज वर्तमान में उपयोग किए जा रहे मध्यम गर्डर पुल की जगह लेंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2009375

https://www.drdo.gov.in/drdo/modular-bridge-46m-mlc-70